सरकारी नौकरी 2024: CDAC ने निकाली 447 पदों पर भर्ती, 5 दिसंबर तक भरें फॉर्म, यहाँ जानें डिटेल 

CDAC ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। 5 दिसंबर तक तक आवेदन कर सकते है। कोई फीस नहीं लगेगी।
cdac recruitment

CDAC Recruitment 2024: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडैक) नोएडा और पुणे ने कॉन्ट्रैक्ट आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 दिसंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट careers.cdac.in पर जाकर फॉर्म भी भर सकते हैं।

सीडैक पुणे में कुल 248 पद रिक्त हैं। वहीं नोएडा में कुल 199 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेस्ट सर्विस मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर होगी। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (CDAC Vacancy Eligibility)

विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आईटीआई/बीई/बीटेक/एमटेक/एमई/पीजी (आईटी/साइंस/)/पीएचडी योग्यता वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 56 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी/ओबीसी कैटेगरी के कैंडीडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। इसे पास करने वाले कैंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसकी जानकारी उन्हें ईमेल के जरिए प्राप्त होगी।

ऐसे करें आवेदन (Steps to Apply) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://careers.cdac.in/ पर जाएँ।
  • लोकेशन के हिसाब से भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • ईमेल आईडी और फोन नंबर दर्ज करके लॉग इन करें।
  • ओटीपी दर्ज करते ही एप्लीकेशन फॉर्म का पेज खुल जाएगा।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें। फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews