सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडैक) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (CDAC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट www.cdac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए सबसे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 951 है। वैकेंसी को अलग-अलग पदों में विभाजित किया गया है। ध्यान रखें कि भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधारित होगी। जिसका टेन्योर 3 साल होगा। हालांकि इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवारों की नियुक्ति बेंगलुरु, चेन्नई, नोएडा, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली ,मोहाली, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और समेत विभिन्न प्रोजेक्ट साइट पर होगी।

बेंगलुरु सेंटर में 272, नोएडा में 211, पुणे में 162, मुंबई में 45, हैदराबाद में 76,, दिल्ली में तीन, मोहाली में 16, कोलकाता में 28, चेन्नई में 67 और गुवाहाटी में 46 पद खाली हैं। आवेदन के लिए शुल्क का भुगतान नहीं करता होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Current Opportunities” पर जाकर “सीडैक कान्ट्रैक्ट भर्ती 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • सेंटर के हिसाब पोस्ट के सामने अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • पात्रता, चयन प्रक्रिया इत्यादि पढ़ने के बाद आवेदन करें।
  • ईमेल और ओटीपी दर्ज करें लॉग इन करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। बीटेक/बीई, एमटेक/एमई, एमसीए, एमएससी, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, सीए/सीएमए/, LLB योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 30 से 56 वर्ष है, जो पोस्ट पर निर्भर करेगी। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में तीन चरण होंगे। सबसे पहले आवेदन में दर्ज की जानकारी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। वेतन 20,200 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये के बीच होगा, जो पोस्ट पर निर्भर करेगा।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन