Central Bank Vacancy: यहाँ 45 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें डीटेल

aiims jobs

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में सेन्ट बैंक होम फाइनैन्स लिमिटेड (CBHFL) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं। सूचना के मुताबिक कुल 45 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें की CBHFL सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Vacancy) का अनुषंगी (Subsidiary) है। आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 45 हैं। जिसमें से 22 पद ऑफिसर, 16 पद सीनियर ऑफिसर और 7 पद जूनियर मैनेजर के लिए हैं। यदि आपको भी नौकरी की तलाश है तो यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

पात्रता

आवेदन करने के लिए पात्रता भी अलग निर्धारित की गई है। स्नातक पास उमीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अनुभव की जरूरत होगी। ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए एक साल, सीनियर ऑफिसर के लिए 2 साल और जूनियर मैनेजर के लिए 3 साल का अनुभव अनिवार्य होगा। आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुक्ल का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews