Railway Recruitment 2024: सेंट्रल रेलवे में निकली बंपर भर्ती, कुल 622 पद रिक्त, जल्द करें आवेदन, कहीं छूट न जाए अवसर

Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल रेलवे सुनहरा मौका लेकर आया है। क्लर्क, टेक्नीशियन, चपरासी समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई। रिक्त पदों की संख्या कुल 622 है। इसमें से 580 पद टेक्निकल और 42 पद मिनिस्ट्रीयल हैं। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

एसएससी के लिए 6, जेई के लिए 25, सीनियर टेक के लिए 31, टेक्नीशियन-1 के लिए 327, टेक्नीशियन-2 के लिए 21, हेल्पर के लिए 125, टेक्नीशियन-3 के लिए 45, Ch.OS के लिए 1, ओएस के लिए 20, जूनियर क्लर्क के लिए 7, Peon के लिए 7 और सीनियर क्लर्क के लिए 7 पद रिक्त हैं।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। 12वीं से लेकर ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा कम से कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। प्रशासन द्वारा उम्मीदवारों को उनके कामकाजी ज्ञान और अनुभव के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।

ऐसे देखें अधिसूचना

डिटेल नोटिफिकेशन इंडियन रेलवे के ऑफिसियल वेबसाइट www.cr.indianrailways.gov.in पर देख सकते हैं। होमपेज पर “About US” के लिंक पर क्लिक करें। Division में “Solapur” को चुनें। “Personnel के ऑप्शन पर क्लिक करें और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। भारती से जुड़ी सारी जानकारी चेक करने के बाद ही आवेदन करें।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करें। आवेदन पत्र को सही से भरें। 29 फरवरी तक इसे सही पते पर भेजें होगा। बाद में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन भेजने का पता:- सहायक कार्मिक अधिकारी-परेल, सीडब्ल्यूएम कार्यालय, मध्य रेलवे, परेल। यहाँ देखें नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews