
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 5 जुलाई 2026 को सहकारिता विभाग के अन्तर्गत उप अंकेक्षक भर्ती परीक्षा (Sub Auditor ) का आयोजन किया जाएगा । यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के 5 संभागीय मुख्यालयों (रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और जगदलपुर) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक रहेगा। छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से 69 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ वेतन मैट्रिक्स के लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन विशुद्ध रूप से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट और उसके बाद होने वाले दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर होगा। परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन (Pen-Paper Mode) होगा जिसमें बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।
बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल से 22 मई 2026 तक स्वीकार किए गए थे। अभ्यर्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 23 मई से 25 मई 2026 तक का समय दिया गया था।
परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से ठीक ढाई घंटे पहले अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
- केंद्रों के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सभी की सघन जांच की जाएगी।
- तैनात वीक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के मूल प्रवेश पत्र और उनके साथ लाए गए किसी भी एक वैध पहचान पत्र के सत्यापन किया जाएगा।
- नियमों के तहत परीक्षार्थियों को इंटरनेट से निकाला हुआ साफ-सुथरा मूल प्रवेश पत्र लाना जरूरी है ।
- यदि किसी छात्र के प्रवेश पत्र में फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उन्हें अपने साथ वर्तमान समय की दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विशेष ड्रेस कोड और प्रतिबंध
- परीक्षा हॉल के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष ड्रेस कोड और प्रतिबंध तय किए गए हैं।
- परीक्षार्थियों को हल्के रंग की हाफ टी-शर्ट और हल्के कपड़े पहनकर आना होगा, साथ ही पैरों में केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी क्योंकि परीक्षा केंद्र के भीतर जूता-मोजा पहनकर जाना पूरी तरह से वर्जित किया गया है।
- कान में किसी भी प्रकार के आभूषण, जैसे बाली या झुमका आदि पहनने पर सख्त रोक रहेगी।
- परीक्षा कक्ष में घड़ी, पर्स, मोबाइल, बेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संचार के साधन, स्कार्फ, टोपी और चश्मा जैसी सामग्रियां ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
एडमिट पर रहेगी ये सभी जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन/रजिस्ट्रेशन नंबर
- पद का नाम (सब/डिप्टी ऑडिटर)
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
- उम्मीदवार की फोटो एवं हस्ताक्षर
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा अवधि
- परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा प्राधिकरण (CG व्यापम) का नाम
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

