CGPSC Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ आयोग ने जारी किए परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

छत्तीसगढ़ आयोग की ओर से सीजीपीएससी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। चलिए पूरी प्रक्रिया जान लेते हैं।
CGPSC Admit Card 2025

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से सब इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। जो अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

अगर आप भी उन उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉगिन क्रेडेंशियल, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना पड़ेगा।

कैसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको होम पेज पर सूबेदार, सब इंस्पेक्टर कैडर और प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड के लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकाल कर जरूर रखें।

इन बातों पर दें ध्यान

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना है कि एडमिट कार्ड में जो जानकारी दी गई है। जैसे रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि, समय और केंद्र का नाम ध्यान से पढ़ें। जो दिशा निर्देश इसमें दिए गए हैं उनका ध्यान रखना भी जरूरी है।

लगेंगे ये दस्तावेज

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ परीक्षा वाले दिन समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। देरी होने पर प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews