CGPSC : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

CGPSC : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

CGPSC Result : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर जारी किया गया हैं।

बता दें कि राज्य सेवा परीक्षा-2022 के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं हेतु 210 पदों भर्ती प्रकाशित की गई। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा कुल-3095 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 हेतु प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया था। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 एवं 18 जून 2023 को किया गया था।

मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए अगले दौर के लिए चयनित किया है। दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

> उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करें।
> आगे रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
> नीचे दिए गए राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 पर क्लिक करें।
> आगे फिर अपना रॉल नंबर चेक कर सकते है। और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews