SSC Exam 2023: एसएस स्टेनोग्राफर परीक्षा के नियमों में हुआ बदलाव, अहम नोटिस जारी, यहाँ जानें डीटेल

ssc recruitment

SSC Exam 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commision) ने एसएस सी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड “डी” परीक्षा (SSC Stenographer Exam) से संबंधित अहम नोटिस जारी किया है। जिसके मुताबिक परीक्षा के मार्किंग स्कीम (Marking Scheme) में बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत अब प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। इससे पहले प्रत्येक गलत जवाब पर 0.33 अंक काटे जाते हैं।

1207 पदों पर होगी भर्ती

इस बार अक्टूबर में एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड (CBT Mode) में होगा। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कुल 1207 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें से 93 पद ग्रुप “C” और 1, 114 पद ग्रुप “D” के लिए रिक्त हैं।

परीक्षा का पैटर्न

एसएस स्टेनोग्राफर परीक्षा में तीन विषयों को शामिल किया गया है। कुल 200 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें 200 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इंग्लिश लैंग्वेज में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। समान्य बुद्दि व तर्क (General Intellingence & Reasoning) और समान्य जागरूकता (General Awareness) के 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन्हें पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews