33 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी सरकार, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, आदेश जल्द होगा जारी

Teacher Recruitment 2024

CG Teacher Recruitment: सरकारी टीचर बनने का ख्वाब देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जल्द ही राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार सदन में घोषणा किया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा कि राज्य में जल्द ही 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य के 25 हजार स्कूलों में अंग्रेजी में शिक्षा शुरू होगी।

अगले शैक्षणिक सत्र के पहले होगी भर्ती

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि आगामी शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के पहले ही इन पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि राज्य के स्कूलों में धर्म और अध्यात्म की भी शिक्षा दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक स्कूलों में आधे घंटे का एक पीरियड योग का भी होगा। मंत्री अग्रवाल ने शिक्षक भर्ती को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंध में भर्ती का विज्ञापन लोकसभा चुनाव 2024 के पहले ही जारी कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews