Chhattisgarh Weather : मानसून सक्रिय, आज कई जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली की भी चेतावनी, जानें IMD का नया अपडेट

आगामी तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी रहेगी। मानसून की सक्रियता को देखते हुए लगातार बादल और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।
up weather TODAY

Chhattisgarh Weather : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लिया है, जिसके चलते अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।आज शुक्रवार को सरगुजा संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है ।

रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने व गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।22 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा के वितरण में कमी आने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

रायपुर, बिलासपुर , राजनांदगांव , बालोद, सुकमा , बीजापुर , दंतेवाड़ा और कांकेर में भारी बारिश का अलर्ट। महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा ।

वर्तमान में सक्रिय है चक्रवाती परिसंचरण

  • मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र, बलिया और से होकर गुजर रही है।पूर्वोत्तर झारखंड और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र, जिससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है,इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • दक्षिण पंजाब से दक्षिण असम तक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका, उत्तर-पूर्व राजस्थान, उत्तर एमपी पर चक्रवाती परिसंचरण तथा झारखंड और समीपवर्ती पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र पर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र से संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।इसके असर प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews