CISF ने निकाली बंपर भर्ती, 403 पद रिक्त, 6 जून तक करें आवेदन, अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन 

सीआईएस में 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CISF Rcruitment 2025

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) ने हेड कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई रविवार से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियक वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2025 है। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत होगी। सीआईएफ ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 403 है। जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 204 और महिला  के लिए 199 पद खाली है। फॉर्म भरने के पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें सिलेक्शन, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

फीस और वेतन

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत  25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिला कैंडीडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कैसे होगा चयन? (CISF Recruitment 2025)

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। पहले चरण में ट्रायल टेस्ट, प्रोफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन होगा। वहीं दूसरे चरण में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान  स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के साथ-साथ अन्य जरूरी ऑरिजिनल दस्तावेजों को लाना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ उनके पास स्टेट /नेशनल या इंटरनेशनल गेम्स, स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स से संबंधित सर्टिफिकेट यानि योग्यता होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 1 अगस्त 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews