कोल इंडिया लिमिटेड ने निकाली 660 पदों पर भर्ती, 12 मई से आवेदन शुरू, जानें फीस और पात्रता 

कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जाती कर दिया है। जल्द ही एप्लिकेशन लिंक एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Coal India Recruitment 2026

भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती (Coal India Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.coalindia.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 11 जून 2026 है। आवेदन से पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 660 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और क्षेत्र में विभाजित किया गया है। सिविल में 178, इलेक्ट्रिकल में 221, मैकेनिकल में 145, सिस्टम में 46, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में 38, जियोलॉजी में 15, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में 11, राजभाषा हिंदी के लिए 5, कंपनी सेक्रेटरी के लिए चार पद खाली हैं। जनरल के लिए 278, ईडब्ल्यूएस के लिए 61, एससी के लिए 94, एसटी के लिए 45, ओबीसी एनसीएल के लिए 169, बैकलॉग के लिए 13 और PwBD उम्मीदवारों के लिए 64 पद रिजर्व किए गए हैं।

इतनी है फीस

आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी-एनसीएल/EWS उम्मीदवारों को एक 1180 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/कोल इंडिया के कर्मचारियों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। ध्यान रखें की एप्लीकेशन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में करने की अनुमति होगी।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग है। सिविल/ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ट्रेड मैनेजमेंट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60% अंक के साथ संबंधित इंजीनियरिंग के ब्रांच में डिग्री होना अनिवार्य है। सिस्टम मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए उम्मीदवारों के पास में फर्स्ट क्लास कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग फर्स्ट क्लास डिग्री या एमसीए के साथ फर्स्ट क्लास डिग्री होनी चाहिए।

जियोलॉजी एमटी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जियोलॉजी/ अप्लाइड जियोलॉजी/जियो फिजिक्स/अप्लाइड जियोफिजिक्स में 60% अंक के साथ एमएससी या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए। राजभाषा हिंदी एमटी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 60% के साथ हिंदी में मास्टर्स और विषय के रूप में हिंदी और इंग्लिश के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन में 50% अंक होना जरूरी है। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट और ICSI के साथ एसोसिएट या फेलो मेंबरशिप के तौर कंपनी सेक्रेटरी की योग्यता वाले उम्मीदवार कंपनी सेक्रेटरी एमटी पद पर आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा 

निर्धारित आयुषी 30 अप्रैल 2026 तक अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। सीबीटी में दो पेपर शामिल होंगे, प्रत्येक 100 अंक का होगा।  परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर-1 में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और जनरल इंग्लिश से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर-2 में प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर पर किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews