Rajasthan CET 2026: राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, अक्तूबर-दिसंबर में होंगे एग्जाम, जानें अन्य डिटेल्स

RSMSSB CET 2026 Exam Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल दोनों परीक्षाएं अक्तूबर और दिसंबर में आयोजित की जाएंगी।
Rajasthan CET 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा 2026 की आधिकारिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा अक्टूबर में और स्नातक स्तर की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा तीन दिनों तक आयोजित होगी। सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा 01 दिसंबर 2026 से 03 दिसंबर 2026 के बीच संपन्न होगी। सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए एडमिट कार्ड अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में और स्नातक स्तर के लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जा सकते हैं।

बता दें कि राजस्थान सीईटी राज्य सरकार की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली प्रमुख परीक्षा है। राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में गैर-तकनीकी (Non-Technical) पदों पर होने वाली भर्तियों में शामिल होने के लिए इस पात्रता परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को आगामी मुख्य परीक्षाओं के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

​अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य जरूरी निर्देशों से जुड़ी सभी सूचनाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews