CRPF Paramedical Staff Result : जारी किया सीआरपीएफ ने पैरा मेडिकल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Result

CRPF Paramedical Staff Result : सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पैरामेडिकल के टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे है वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पैरामेडिकल के टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है साथ ही बोर्ड़ ने उन उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की है अब उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

गौरतलब है कि अब अगले चरण के लिए स्किल टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन, डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन और रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन में शामिल होना होगा। यह परीक्षा 21 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इन परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको फाइनल रिजल्ट पैरामेडिकल स्टाफ रिक्रूटमेंट रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में डिस्प्ले होगा।
  • इस परिणामों की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करके अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews