युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, सीआरपीएफ ने निकाली 169 पदों पर भर्ती, 16 जनवरी से आवेदन शुरू, जानें डीटेल

CRPF Recruitment 2024

CRPF Recruitment 2024: स्पोर्टस में माहिर युवाओं के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) नौकरी का सुनहरा मौका लेकर आया है। सीआरपीएफ ने स्पोर्टस कोटा के तहत जीडी कॉन्स्टेबल (General Duty) के पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 169 हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी मंगलवार से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी तक अप्लाई कर पाएंगे। एप्लीकेशन प्रोसेस ऑनलाइन मोड में होगा।

आयु सीमा और योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष 15 फरवरी 2024 तक होना चाहिए। इसके अलावा भौतिक मानक भी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी मोड में आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद कॉन्स्टेबल को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये का वेतन प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

सीआरपीएफ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिलाओं को एप्लीकेशन फीस से मुक्त किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews