CRPF ने निकाली बंपर भर्ती, 9195 पद खाली, 20 अप्रैल से आवेदन शुरू, 100 रूपये फीस

सीआरपीएफ ने 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CRPF Recruitment 2026

सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती (CRPF Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.rect.crpf/ पर जाकर 19 मई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन सीआरपीएफ ने जारी कर दिया है। जिसमें सिलेक्शन प्रोसेस, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसीलिए अधिसूचना पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 9,195 है। जिसमें से पायनियर विंग के लिए 20 और टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन के लिए 9175 वैकेंसी है। फॉर्म भरने के जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटिगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार और एक सर्विसमैन को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा ट्रेड की योग्यता और अनुभव भी होना चाहिए। ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों के एचटीवी ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। मोटर मैकेनिक व्हीकल के लिए मैकेनिक मोटर व्हीकल में 2 वर्षीय आईटीआई की योग्यता के साथ एक वर्ष का अनुभव या 3 वर्षीयअप्रेंटिसशिप के साथ 1 साल का अनुभव होना जरूरी है। पायनियर विंग (मेसन/इलेक्ट्रीशियन) के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव और सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा 

कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। जन्मतिथि 2 जनवरी 1999 से लेकर 1 जनवरी 2005 के बीच होनी चाहिए। बाकी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है। जन्मतिथि 2 जनवरी 2003 से लेकर 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और एक्स सर्विसमेंट को 3 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे। सबसे पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन किया जाएगा। चयन उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में शामिल हो पाएंगे। इसके बाद ट्रेड/ स्किल टेस्ट का आयोजन होगा। फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews