सरकारी नौकरी: 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, CSIR CRRI ने निकाली 209 पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल

सीएसआईआर सीआरआरई ने 200 से अधिक पदों के एप्लिकेशन पोर्टल ओपन कर दिया है। 12वीं पास के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
CSIR CRRI recruitment 2025

सीएसआईआर सेंट्रल बोर्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट और जूनियर  स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती (CSIR CRRI Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाकर 21 अप्रैल 2025 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।  आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है

रिक्त पदों की संख्या कुल 209 है। जिसमें से जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (जनरल) के लिए 94, जेएसए (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के लिए 44, जूनियर सेक्रेटेरिएट (स्टोर्स एंड परचेस) के लिए 39 और जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए 32 पद खाली है। पुरुष और महिला उम्मीदवार दोनों ही आवेदन के पात्र हैं।

दोनों ही पदों के लिए जो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। महिला, एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन कैंडिडेट्स को फीस पेमेंट से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर टाइपिंग/स्टेनोग्राफी में प्रवीणता डीओपीटी के नियमों के तहत होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट के अधिक 28 वर्ष और जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए 27 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियम के तहत एससी एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, प्रवीणता परीक्षण और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन मई या जून में हो सकता है। जल्द ही तारीख घोषित होगी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार कंप्यूटर या स्टेनोग्राफी प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल हो पाएंगे, जो जून 2025 में आयोजित होगी।नियुक्ति के बाद जूनियर सेक्रेटेरिएट पद पे लेवल-2 के तहत 19900 से लेकर 63200 रुपये तक वेतन मिलेगा। वहीं स्टेनोग्राफर पद पर नियुक्ति के बाद पे लेवल 4 के तहत 25500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक वेतन प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews