CSIR-IIP Recruitment: यहाँ 57 पदों पर होगी भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, जाने डीटेल    

APSC Recruitment:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में CSIR- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम ने भर्ती (CSIR-IIP Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी हुए। जिसके मुताबिक 57 पदों पर भर्ती होगी। प्रोजेक्ट एससोसिएट, लैबोरेटरी असिस्टेंट समेत अन्य कई पदों पर भर्ती पर होगी। जिसके लिए 13 जून से 17 जून तक walk-in interview आयोजित होगा। सीनियर प्रोजेक्ट असोसिएट के पद आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है, तो वहीं लेबोरेटरी असीटेंट के पद पर 50 साल से अधिक आयु के उम्मीदवार आवेदन नहीं पाएंगे। बाकी सभी पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 35 साल है।

यह भी पढ़े… प्रसिद्ध संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का निधन, पद्मश्री से किया गया था सम्मानित

हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन walk-in interview के आधार पर किया जाएगा, जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा भी आयोजित हो सकती है। उम्मीदवारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं की 8:30 बजे सुबह ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर मौजूद होना जरूरी होगा, समय अधिक होने पर उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं : ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews