सरकारी नौकरी 2024: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने निकाली 224 पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर तक करें Apply, यहाँ जानें डिटेल 

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। एप्लीकेशन फीस 600 रुपये है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
recruitment

CSL Recruitment 2024: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में फेब्रिकेशन असिस्टेंट और आउटफिट असिस्टेंट के पद पर भर्ती निकली ह।  जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cochinshipyard.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की नियुक्ति मेटल वर्कर, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक मोटर व्हीकल, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के पद पर होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 224 है। जिसमें से फेब्रिकेशन असिस्टेंट के लिए 44 और आउटफिट असिस्टेंट 180 पद रिक्त हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म? (Cochin Shipyard Limited Recruitment 2024)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एसएसएलसी और आईटीआई पास-नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके अलावा उनके पास संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष है। ओबीसी  कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एससी-एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट ऑनलाइन और प्रैक्टिकल के आधार पर होगा। पहला चरण ऑनलाइन टेस्ट का होगा, जिसमें 30 अंक बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 35 मिनट होगी। वहीं प्रेक्टिकल टेस्ट 70 अंक का होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और वॉलेट के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews