CSL ने निकाली 139 पदों पर भर्ती, 1 सितंबर तक करें आवेदन, पात्रता और चयन प्रक्रिया जानें 

कोचीन शिपयार्ड ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। 
IIM Indore Recruitment 2026

भारत सरकार के मिनिरत्न कंपनी कोचिंग शिपयार्ड लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (CSL Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक NATS पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 139 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी और क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। कैटेगरी-1 यानि ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 61 पद खाली हैं। कैटेगरी-2 टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 78 है। केरल के डोमिसाइल होल्डर्स को ही आवेदन की अनुमति है।

योग्यता और आयु सीमा 

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। केवल कमर्शियल प्रैक्टिस डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा की योग्यता होना अनिवार्य है। इसके अलावा जिन छात्रों ने 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में परीक्षा पास की है, केवल वे आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित आयु सीमा 1 सितंबर 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए होनी चाहिए। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसे ग्रेजुएट या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक होते हैं, तो उनके पासिंग ईयर का इस्तेमाल टाई ब्रेकिंग के लिए किया जाएगा। पासिंग ईयर भी समान होता है तो जन्मतिथि का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित होना होगा।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 13,000 रुपये मंथली स्टाइपेंड दिया जाएगा

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews