CSL Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, निकली 143 पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

CSL Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, निकली 143 पदों पर भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited) ने भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन (CSL Recruitment Notification) जारी किया है। ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस (Graduate/Diploma Apprenticeship) पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल पदों की संख्या 143 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ग्रैजुएट अप्रेंटिस के पद पर 73 डिप्लोमा अप्रेंटिस के पद पर 70 वैकेंसी है।

यह भी पढ़ें…Agniveer Recruitment : दौड़ में बेहोश हुए दो सगे भाइयों की एक समान मौत, सदमे में पूरा परिवार

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की डिग्री होना अनिवार्य होगा। डिप्लोमा की योग्यता वाले भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन उनके स्कोर के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निरदारित आयु सीमा 30 नवंबर 2022 तक 18 साल होना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें…Petrol Diesel Prices: पेट्रोल -डीजल की कीमतों में उछाल, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल, जानें फ्यूल का ताजा भाव

चयन प्रक्रिया और सैलरी

निर्धारित क्षेत्र में उम्मीदवारों के अंकों को देखकर शॉर्ट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। मेडिकल फिटनेस की जांच भी की जाएगी।। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने ₹12000 तक का स्टीपेंड दिया जाएगा। वहीं टेक्निशियन अप्रेंटिस पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवारों को हर महीने ₹10200 तक का स्टीपेंड मिल सकता है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट http://mhrdnats.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews