CSL Recruitment: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में निकली के कई पदों पर भर्ती, 22 मई तक करें Apply, जानें डिटेल

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में जनरल वर्कर के कई पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
government jobs

CSL Recruitment: मिनी रत्न कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने जनरल वर्कर वर्कर पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 मई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 15 है। जिसमें से जनरल के लिए 7 , ओबीसी के लिए 7 और ईडब्ल्यूएस करे लिए 1 पद रिकर हैं। अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेश देखने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 7वीं पास होना अनिवार्य है। साथ में फूड प्रोडक्शन/फूड बेव्रिज सर्विस का एक वर्षीय सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा मलयालम भाषा का ज्ञान भी जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 22 मई 2024 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं  होनी चाहिए। ओबीसी कॉ आयु सीमा पर 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतन

कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती होगी, जिसकी अवधि 3 वर्ष है। नियुक्ति के बाद पहले साल हर महीने 20,200 रुपये वेतन मिलेगा, एक्स्ट्रा काम पर 5,050 रुपये मिलेगा। दूसरे साल 20,800 रुपये और तीसरे साल 21,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीवरों का चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 20 अंकों की होगी, जिसके लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं प्रैक्टिकल टेस्ट 80 अंकों का होगा। ईडब्ल्यूएस के लिए न्यूनतम पासिंग अंक 50% और ओबीसी के लिए 45% होगा। टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या कॉ देखते हुए कट-ऑफ तय किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को 200 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। SC/ST कैटेगरी के कैंडीडेट्स का फीस “शून्य” है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cochinshipyard.in पर जाएं।
  • CSL Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews