केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान में तकनीकी सहायक बनने का सुनहरा मौका, वेतन 1 लाख रुपये तक, 7 फरवरी तक करें आवेदन

CSIR CBRI Recruitment

CSRI CBRI Recruitment 2024: केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (Central Building Research Institute) ने तकनीकी सहायक (Technical Assistant) के पद भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 24 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। हार्ड कॉपी एप्लीकेशन के लिए अंतिम तिथि 20 फरवरी है।

योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में कम से कम 3 वर्ष/2 वर्ष का डिप्लोमा 60% अंकों के साथ होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन ट्रेड टेस्ट और प्रतिस्पर्धी लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा के आधार पर भी मेरिट लिस्ट तैयार होगा। नियुक्ति के बाद पे मैट्रिख लेवल 6 के तहत 35400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिलाओं/एक्ससर्विसमैन/एससी। एसटी/पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस भुगतान  करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://csir.res.in/career-opportunitiies/recruitment पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। फीस भुगतान करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें। परीक्षा का पैटर्न और भर्ती से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews