CUET PG 2026 एडमिट कार्ड जारी, 6 मार्च से परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 6 से 10 मार्च के बीच आयोजित होगी, वे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और पेपर पैटर्न के बारे में बताया गया है।   
CUET PG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी लिए एडमिट कार्ड (CUET PG 2026) जारी कर दिए हैं। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। पासवर्ड भूलने पर “Forgot Password” का ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं।

फिलहाल 6, 7,8, 9 और 10 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। बाकी तारीखों के लिए जल्द ही हॉल टिकट उपलब्ध हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर अधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी 2026 का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 6 से लेकर 27 मार्च के बीच किया जाएगा। कल 157 विषयों की परीक्षा  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों की मदद के लिए हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है। एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी गड़बड़ी को लेकर कैंडीडेट्स 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  5. सारी जानकारी को सत्यापित करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका 2-3 प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

एग्जाम पैटर्न जानें 

सीयूईटी पीजी परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। एमटेक/हायर साइंसेज और आचार्य पेपर्स के लिए यह नियम लागू नहीं होगा। एमटेक/हाइयर साइंसएस लिए प्रश्न पत्र केवल इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होंगे। हिंदू स्टडीज पेपर इंग्लिश और हिंदी  दोनों माध्यमों में होगा। इंडियन नॉलेज सिस्टम और बुद्ध दर्शन का पेपर तीन भाषाओं (इंग्लिश, हिंदी और संस्कृत) में आयोजित किया जाएगा। सभी आचार्य पेपर्स संस्कृत में होंगे। प्रश्नों की संख्या 75 होगी। सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटे जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews