CUET PG Ragistration 2026: एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका, यहां आसान स्टेप्स में करें अप्लाई

CUET PG रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि नजदीक आ चुकी है। अभ्यर्थियों के पास केवल एक दिन का मौका है कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।
CUET PG Ragistration 2026

देश भर की अलग-अलग संस्थाओं और यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के बारे में सोच रहे छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से CUET PG 2026 Application Form भरे जाने वाले हैं। इसकी आखिरी तारीख 20 जनवरी निर्धारित की गई।

अगर आप भी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी में पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आपको यह एग्जाम देनी होगी। अगर अभी तक फॉर्म नहीं भर पाएं हैं तो बिना देरी किए ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसे सबमिट कर सकते हैं। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।

जमा करें फॉर्म

CUET PG एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। जो अभ्यर्थी एप्लीकेशन भरना चाहते हैं, उनके लिए यह अंतिम मौका है।

CUET PG Registration 2026

सुधार का मिलेगा मौका

एप्लीकेशन फॉर्म जमा करते समय अगर कोई गलती हो जाती है तो सुधार का मौका भी दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करेक्शन विंडो 23 से 25 जनवरी तक खोली जाएगी। इस समय में अभ्यर्थी फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

  • सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ में Ragistration for CUET PG 2026 live की लिंक दिखाई देगी।
  • इसे ओपन कर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी डाल कर अपना पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन के माध्यम से मांगी है जानकारी डाल कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा करें।
  • आखिर में कैटेगरी के मुताबिक निर्धारित की गई फीस जमा करें।
  • अब आपको अपना फॉर्म सबमिट करना है और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखना है।

कितनी है फीस

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को1400 रुपए, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग को 1200 रुपए, एससी, एसटी उम्मीदवारों को 1100 रुपए और पीएच कैंडिडेट्स को 1000रुपए शुल्क देना होगा। एडिशनल टेस्ट पेपर चार्ज जनरल कैटेगरी से 700 और अन्य श्रेणियां से 600 रुपए लिया जाएगा। विदेशी छात्रों को फीस 7000 रुपए और एडिशनल पेपर के 3500 रुपए देने होंगे।

कौन कर सकता है अप्लाई

सीयूईटी पीजी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी का ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो स्नातक के अंतिम वर्ष में है या आखिरी सेमेस्टर में वह भी एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews