करेंसी नोट प्रेस में 534 पदों पर निकली है भर्ती, 20 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

Currency Note Press Recruitment 2026 : करेंसी नोट प्रेस ने 534 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन और फीस जमा करने की तारीख 20 अप्रैल से 19 मई तय की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई।
sarkari naukari 2026

भारत सरकार के प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (SPMCIL) के अंतर्गत करेंसी नोट प्रेस (CNP) ने 534 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती मुख्य रूप से नासिक इकाई के लिए है, लेकिन इसमें देवास (BNPD) और हैदराबाद की इकाइयों के पद भी शामिल किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com पर जाकर 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं आयु सीमा, योग्यता और अन्य जानकारी…

Currency Note Press Recruitment 2026

कुल पद: 534

पदों का विवरण

  • सुरक्षा अधिकारी, सुपरवाइजर (टीओ-इंस्ट्रूमेंटेशन), सुपरवाइजर (आधिकारिक भाषा), सचिव सहायक, कलाकार (ग्राफिक डिजाइन) और जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) के 1-1 पद।
  • कल्याण अधिकारी, जूनियर तकनीशियन (स्टोर), जूनियर तकनीशियन (एयर कंडीशनिंग), जूनियर तकनीशियन (मैकेनिकल/एयर कंडीशनिंग) और जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) के 2-2 पद।
  • सुपरवाइजर (टीओ-एसी), सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री), सुपरवाइजर (मैकेनिकल/एयर कंडीशनिंग), सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स), सुपरवाइजर (टीओ-सिविल), जूनियर तकनीशियन (मैकेनिक मशीन टूल रखरखाव/फिटर), जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री – अटेंडेंट ऑपरेटर) और जूनियर तकनीशियन (इंक
  • फैक्ट्री – प्रयोगशाला सहायक) के 3-3 पद।
  • सुपरवाइजर (आईटी) के 6 पद।
  • सुपरवाइजर (टीओ-मैकेनिकल) के 7 पद।
  • सुपरवाइजर (टीओ-इलेक्ट्रिकल) और जूनियर तकनीशियन (मशीनिस्ट) के 8-8 पद।
  • सुपरवाइजर (टीओ-इलेक्ट्रॉनिक्स) के 9; जूनियर तकनीशियन (विद्युत) के 12 पद।
    जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 15 पद।
  • जूनियर तकनीशियन (फिटर) के 20 पद।
  • जूनियर कार्यालय सहायक के 22 पद।
  • सुपरवाइजर (टीओ-प्रिंटिंग) के 25 पद।
  • सुपरवाइजर (तकनीकी-नियंत्रण) के 27 पद।
  • जूनियर तकनीशियन (मुद्रण) के 108 पद।
  • जूनियर तकनीशियन (नियंत्रण) के 227 पद शामिल हैं।

योग्यता: सोशल वर्क या संबंधित क्षेत्र में डिग्री, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, आईटी में डिप्लोमा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री।

  • जूनियर टेक्नीशियन: संबंधित ट्रेड (प्रिंटिंग/फिटर/इलेक्ट्रिकल) में ITI सर्टिफिकेट।
  • सुपरवाइजर: इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी डिप्लोमा या डिग्री।
  • ​जूनियर ऑफिस असिस्टेंट: स्नातक (Graduate) और कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान।
  • ​वेलफेयर ऑफिसर: समाज विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा।

आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इसकी गणना 19 मई के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

  • सुपरवाइजर एंड असिस्टेंट : 18 – 30 साल
  • क्लेरिकल पोस्ट : 18 – 28 साल
  • जूनियर टेक्नीशियन : 18 – 25 साल

आवेदन शुल्क :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 200 रुपए

चयन प्रक्रिया

  • रिटन एग्जाम
  • स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

  • वेलफेयर ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर : 29,740 – 1,03,000 रुपए प्रतिमाह
  • सुपरवाइजर (सभी डिसिप्लिन) : 27,600 – 95,910 रुपए प्रतिमाह
  • सेक्रेटेरियेट असिस्टेंट, आर्टिस्ट (ग्राफिक डिजाइन) : 23,910 – 85,570 रुपए प्रतिमाह
  • जूनियर ऑफिस असिस्टेंट : 21,540 – 77,160 रुपए प्रतिमाह
  • जूनियर टेक्नीशियन(सभी ट्रेड्स के लिए) : 18,780 – 67,390 रुपए प्रतिमाह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फो

Currency Note Press Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews