SSC Exams: एसएससी सीजीएल समेत कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित, अहम नोटिस जारी, यहाँ चेक करें पूरा शेड्यूल

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CGL, एसएसजी जीडी और ग्रेड-सी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। परीक्षा की तिथियाँ घोषित हो चुकी हैं। 
ssc

SSC Exams Date: कर्मचारी चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। एसएसजी कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल टियर-2 और एसएससी जीडी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इसके अलावा ग्रेड-सी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट की डेट भी जारी हो चुकी है। ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रेड-सी स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती (SSC Grade C Stenographer Bharti 2023-24) लिए स्किल टेस्ट का आयोजन 6 दिसंबर को होगा। सीबीटी मोड में आयोजित लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकते हैं। आयोग ने अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विज़िट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा (SSC CGL Tier-2 2024) 

आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 18, 19 और 20 जनवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम आयोजित होंगे। इस बार कुल 17727 पदों पर भर्ती होगी। टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के आधार पर चयन होगा। टियर-1 का आयोजन 9 से 26 सितंबर तक हुआ था।

एसएससी जीडी परीक्षा 2025 (SSC GD Exam 2025) 

एसएससी जीडी परीक्षा का आयोजन 4, 5, 6, 7, 8, 9 10, 11, 13, 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी को होगा। परीक्षा के तहत सीएपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। इस बार कुल 39,481 पदों पर भर्ती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews