12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, दिल्ली में होमगार्ड के 10285 पदों पर निकली भर्ती, 13 फरवरी तक करें आवेदन

NHPC Recruitment

Delhi Home Guard Recruitment 2024: दिल्ली में होमगार्ड के 10,285 पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ होम गार्ड (DGHG) ने अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। एक्स-सर्विसमैन/एक्स-CAPF पर्सनल का 10वीं पास होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा भौतिक मानक भी तय किए गए हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदरों को मेडिकल वेरीफिकेशन और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन से गुजरना होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है- Official Notification Link

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://dghgenrollment.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी को सही से दर्ज करें।
  • अब फॉर्म को सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का एक प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews