DMRC Vacancy 2025: दिल्ली मेट्रो में निकली है भर्ती, एज लिमिट 33 वर्ष, अच्छी सैलरी, जानें योग्यता और अन्य डिटेल्स

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा निकाली गई भर्ती में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन स्क्रीनिंग के माध्यम से होगा।
DMRC

DMRC Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने टेक्नीशियन के पदों के पदों पर भर्ती निकाली गई है।  आवेदन करने का मोड ऑफलाइन होगा।इसके लिए डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और फिर इसके बाद इसी सही से भरकर मेट्रो प्रशासन को भेजना होगा। सेलेक्ट होने के लिए कैंडिडेट्स को कोई एग्जाम नहीं देना होगा। डायरेक्ट मेरिट बेस पर चयन होगा। आईए जानते है आयु पात्रता और अन्य सभी डिटेल्स……….

DMRC Recruitment 2025

कुल पद: तय नहीं

आयु सीमा: 1 अक्टूबर 2025 को उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं ऊपरी उम्र तमिलनाडु सरकारी नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास होना चाहिए। साथ में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम आदि में आईटीआई कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किया हो।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में किए गए प्रदर्शन के अनुसार ही अभ्यर्थियों का चयन होगा। शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की लिस्ट नवंबर 2025 के तीसरे हफ्ते व इंटरव्यू नवंबर 2025 के चौथे हफ्ते में जारी होगी।

सैलरी :  प्रारंभिक नियुक्ति 03 (तीन) वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर घटाया या बढ़ाया जा सकता है। चयनित होने पर निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर 27,014 रुपये सीटीसी दिया जाएगा। समेकित वेतन में अन्य सभी लाभ जैसे आवास, परिवहन, चिकित्सा, एलटीए, कैंटीन, बीमा आदि शामिल हैं । करों में कटौती के अधीन हैं। निश्चित वेतन के अतिरिक्त भत्ते, यदि कोई हों, निगम के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।

वॉक-इन स्क्रीनिंग 6 नवंबर से

  • चयन वॉक-इन स्क्रीनिंग के माध्यम से होगा, जो 6 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगी।उम्मीदवार इन तिथियों पर अपने सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। डीएमआरसी ने वॉक-इन स्क्रीनिंग का पूरा शेड्यूल जारी किया है, जोकि इस प्रकार है:
  • 6 व 7 नवंबर 2025: गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लेबर कॉलोनी, SIDCO, Guindy, चेन्नई – 600032
  • 11 नवंबर 2025: कोयंबटूर
  • 14 नवंबर 2025: मदुरै

ऑफलाइन है आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई

  • डीएमआरसी के नोटिफिकेशन से दिए गए एप्लीकेशन फॉर्मेट को डाउनलोड करें।
  • इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि हाथ से भरें।
  • फॉर्म के साथ हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं।
  • इसके साथ 10 कलर फोटो, 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और वैध आईडी प्रूफ की प्रतियां संलग्न करें।
  • तय तारीख पर वॉक-इन स्क्रीनिंग के स्थान पर जाएं।

https://backend.delhimetrorail.com/documents/9501/CMRL-TECHNICIAN_28.10.2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews