सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, DFCCIL ने निकाली 642 पदों पर भर्ती, 16 फरवरी तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और फीस 

डीएफसीसीएल ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
DFCCIL Recruitment 2025

DFCCIL Recruitment 2025: डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने जूनियर मैनेजर, मल्टी-टास्किंग स्टाफ और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट https://dfccil.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इस संबंध में डीएफसीसीआईएल ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 642 है। जिसमें से एमटीएस के लिए 464, एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिक) के लिए 64, एग्जीक्यूटिव (सिग्नल एंड टेलीकॉम) के लिए 75, एग्जीक्यूटिव (सिविल) के लिए 36 और जूनियर मैनेजर (फाइनेंस) के लिए तीन पद खाली हैं।  जनरल के लिए 267, एससी के लिए 95, एसटी के लिए 47, ओबीसी -सीसीएल के लिए 170 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 63 पद रिजर्व किए गए हैं।  उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एग्जीक्यूटिव/जूनियर मैनेजर के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये है। एससी/ एसटी/पीएच और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

शैक्षणिक योग्यता के बारे में (DFCCIL Vacancy Eligibility)

  • एमटीएस पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार जिनके पास एक एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 साल का आईटीआई या एक्ट अप्रेंटिसशिप की योग्यता 60% अंकों के साथ है, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • एग्जीक्यूटिव पदों पर संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर आवेदन कर सकते हैं।
  • जूनियर मैनेजर के पद पर सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएस/एमबीए (फाइनेंस)/पीजी डिप्लोमा इन फाइनेंस की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। एमटीएस पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष है। वहीं एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया (Sarkari Naukari 2025)

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। केवल एमटीएस के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews