सरकारी नौकरी: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, DGAFMS ने निकाली 113 पदों पर भर्ती, 6 फरवरी तक भरें फॉर्म 

DGAFMS ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। फायरमैन, फोटोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति होने वाली है। शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
DGAFMS Recruitment

DGAFMS Recruitment 2025: सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा महानिदेशालय ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू होगी। डीजीएएफएमएस ने संबंध में शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट dgafms24.onlineapplicationform.org पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या कुल 113 है। जनरल के लिए दो, ईडब्ल्यूएस के लिए 44, ओबीसी के लिए 44, एसटी के लिए 9 और एससी के लिए 14 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति कारपेंटर, ज्वाइनर, ट्रैड्समैन मेट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, लैब अटेंडेंट, कुक, फायरमैन, अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड- 2 लोअर डिवीजन क्लर्क, फोटोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर होगी अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

 कौन भर सकता है फॉर्म? (DGAFMS Vacancy)

अकाउंटेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास बीकॉम की डिग्री होना जरूरी है। स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।  फोटोग्राफर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना चाहिए। अन्य पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। अकाउंटेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। बाकी पदों के लिए 25 या 27 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया (Sarkari Naukari 2025)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। योग्यता और चयन प्रक्रिया से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews