रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में निकली 50 से अधिक पदों पर भर्ती, 17 नवंबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल

Teacher Recruitment 2024

DRDO Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research And Development Centre) के अंतर्गत आने वाले रीक्रूट्मेंट एण्ड असेसमेंट सेंटर (RAC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।  आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होगी। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.rac.gov.in पर जाकर 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 51 है। वैज्ञानिक एफ के लिए 2, वैज्ञानिक डी के लिए 14, वैज्ञानिक सी के लिए 27 और वैज्ञानिक ई के लिए 14 पद रिक्त हैं।

पात्रता और सैलरी

वैज्ञानिक एफ, ई और डी पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित की गई है। वीं वैज्ञानिक सी के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसकी जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। नियुक्ति के बाद वैज्ञानिक एफ को 1,31, 100 रुपये, वैज्ञानिक डी को 78, 800 रुपये, वैज्ञानिक सी को 67,700 रुपये और वैज्ञानिक ई को 1,31,100 रुपये की सैलरी दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना (जरूर देखें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rac.gov.in पर जाएं।
  • अब “DRDO RAC Scientist Recruitment 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews