DRDO में नौकरी का अवसर, 148 पदों पर निकली भर्ती, मात्र 100 रुपये फीस, 27 जून तक भरें फॉर्म, जान लें पात्रता और वेतन 

डीआरडीओ ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी की संख्या 100 से अधिक है। एप्लीकेशन पोर्टल खुला है। चयन प्रक्रिया और पात्रता की घोषणा हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
DRDO recruitment 2025

डिपार्मेंट ऑफ डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ने साइंटिस्ट बी पदों पर भर्ती निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन रिक्वायरमेंट्स एंड एसेसमेंट सेंटर (आरएसी) ने जारी किया है। पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी इसमें उपलब्ध है। फॉर्म भरने से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 148 है। डीआरडीओ में केवल 125 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। इसके अलावा एडीए, सीएमई, डब्ल्यूईएससीईई और अन्य संस्थाओं में भर्ती होगी। सबसे अधिक पद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियर के लिए खाली है। वैकेंसी की संख्या 40 है।  जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांगजन और महिला कैंडिडेट्स को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

योग्यता और आयु सीमा (DRDO Recruitment 2025)

संबंधित क्षेत्र बीई/बीटेक/पीजी योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। गेट स्कोर भी अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन दिल्ली या अन्य स्थानों पर किया जाएगा। यह फैसला आरएसी या डीआरडीओ  का होगा। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। फाइनल सिलेक्शन के लिए गेट स्कोर का वैटेज 80% और इंटरव्यू का 20% होगा। जो भी उम्मीदवार फाइनल ईयर या सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे 31 जुलाई 2025 तक डिग्री या प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं। पंजीकरण प्रक्रिया करने के बाद लॉगिन करें। आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही भरें। जरूरी दस्तावेज और सर्टिफिकेट को अपलोड करें। फीस का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करें। सभी कैंडिडेट्स को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखने की सलाह दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews