DRDO ने निकाली 195 पदों पर भर्ती, 26 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

डीआरडीओ ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा वालों के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
DRDO Recruitment 2025

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड पदों पर भर्ती (DRDO Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर यानी आज से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://drdo.gov.in/ पर जाकर 27 अक्टूबर 2025 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और एप्लीकेशन प्रोसेस की डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 195 है। जिसमें से ग्रेजुएटअप्रेंटिस के लिए 40, टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के लिए 20 और आईटीआई के लिए 135 पद खाली हैं। फॉर्म भरने से पहले  ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को NATS 2.0 पोर्टल https://nats.education.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहीं आईटीआई अप्रेंटिस के लिए https://apprenticeshipindia./ पर जाकर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर बीई/ बीटेक वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

1 सितंबर 2025 तक उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। जिन कैंडीडेट्स ने 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में 70% अंक के साथ ग्रेजुएट, डिप्लोमा आईटीआई ट्रेड पूरा किया है, केवल उन्हें ही आवेदन करने की अनुमति होगी।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। आवेदन में दर्ज किए गए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिसकी जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी। इस दौरान उन्हें जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ बताए गए एड्रेस पर उपस्थित होना होगा। ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9,000 रुपये और तकनीशियन अप्रेंटिस को नियुक्ति के बाद 8,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड मिलेगा। अतिरिक्त जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews