DRDO ने 200 से ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, यहां जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

government jobs

DRDO Vacancy: अगर आप उन युवाओं में शामिल हैं, जो डीआरडीओ यानी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में अपना करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऑर्गेनाइजेशन की ओर से साइंटिस्ट बी पद पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए लाखों रुपए सैलरी दी जाएगी।

जो भी उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें डीआरडीओ की ऑफिशल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाना होगा। यहां वह बताए गए निर्देशों के मुताबिक पद के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इतने पदों पर भर्ती

ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कुल 204 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह साइंटिस्ट बी के पद हैं जो डिएसटी, एडीए, सीएमई और डीआरडीओ डिपार्टमेंट के लिए है। साइंटिस्ट के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डेढ़ लाख से ज्यादा सैलरी दी जा सकती है। सैलरी की शुरुआत 56,000 से होती है जो 1,77,500 तक जाती है।

योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा गेट स्कोर भी होना चाहिए जो की वैलिड हो। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है और उम्र का आंकलन 25 मई 2023 के आधार पर किया जाएगा।

अंतिम तिथि

डीआरडीओ साइंटिस्ट बी पद के लिए निकाली गई इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस दिन शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे इसके बाद कोई भी फॉर्म एक्सेप्ट नहीं होगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन जमा करने वाले ओबीसी, जनरल, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपए, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला कैंडिडेट को किसी भी तरह का शुल्क नहीं चुकाना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां दिए गए करियर कॉलम पर जाकर साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  • दी गई लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा उसमें सभी जानकारी अच्छी तरह भरने के साथ डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • इसकी एक प्रति निकाल कर अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews