DSSSB Vacancy: 10वीं-12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए निकली 414 पदों पर भर्ती, 19 अप्रैल तक करें आवेदन, अधिसूचना जारी

dsssb ecruitment

DSSSB Vacancy 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ने लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट सैनिटेरी इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 414 पद खाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या

  • लैब टेक्नीशियन- 55
  • फार्मसिस्ट- 130
  • ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-3 (सिविल)-10
  • जूनियर फार्मसिस्ट- 3
  • स्टोर कीपर- 1
  • स्टोर सुपर वाइजर- 1
  • आग्ज़िलीएरी नर्स मिडवाइफ- 152
  • ड्राइवर-1
  • असिस्टेंट इंस्पेक्टर- 32
  • स्टाफ कार ड्राइवर- 28
  • ड्राइवर (LMV)- 1

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन वन टियर परीक्षा के तहत होगा। परीक्षा में जनरल पोस्ट के लिए 200 अंकों के लिए 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं टेक्निकल पोस्ट के परीक्षा 100 अंकों की होगी, इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पात्रता और परीक्षा से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिलाओं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन को एप्लीकेशन फीस शून्य है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें और दिशानिर्देश को पढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद यूजर आइडी और पासवर्ड मिलेगा। इसका इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • लॉन इन करने के बाद आवेदन पत्र को सही से भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों, हस्ताक्षर, फोटो इत्यादि को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें। फीस का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews