DSSSB ने 1800 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

DSSSB recruitment

DSSSB Recruitment: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में सेवा देने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बोर्ड की ओर से टीजीटी, पीजीटी, प्रयोगशाला सहायक और कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। 17 अगस्त से शुरू होने वाली आवेदन की ये प्रक्रिया 15 सितंबर 2023 तक चलने वाली है। जो अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती से संबंधित सभी जानकारी दी गई है। 15 सितंबर के बाद ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लिंक को हटा दिया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे।

इतने पदों पर भर्ती

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक पीजीटी, संगीत शिक्षक, स्नातक संगीत शिक्षक और कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। पीजीटी के 47, टीजीटी कंप्यूटर साइंस के 6, म्यूजिक टीचर के 182, टीजीटी स्पेशल के 581, नॉन टीचिंग के 1025 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

चयन प्रक्रिया

जिन अभ्यर्थियों को इस पद के लिए आवेदन करना है, उन्हें आवेदन एक्सेप्ट किए जाने के बाद एक परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जा रहा है। नोटिफिकेशन में इन सभी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है।

आवेदन शुल्क

इस पद के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। जबकि एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक और महिला आवेदकों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां दी गई भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी भरने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • दिए गए फॉर्म में सही सही जानकारी डालकर मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • फॉर्म की एक प्रति अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews