पूर्वी रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 3115 पद रिक्त, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन 

ईस्टर्न रेलवे ने 3 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 24 सितंबर से शुरू होंगे/
rrb technician exam 2024

Railway Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए पूर्वी रेलवे शानदार मौका लेकर आया है। अप्रेंटिस के 3115 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक उम्मीदवार 23 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइनऑफिशियल वेबसाइट rrcer.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, कार्पेंटर, मैकेनिक समेत अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। हावड़ा डिवीजन में 659, लिहुआ वर्कशॉप में 612, सियालदाह डिवीजन में 440, कंचरापाड़ा वर्कशॉप में 187, मालदा डिवीजन में 138, आसनसोल वर्कशॉप में 412 और जमालपुर में 667 पद रिक्त हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (RRC ER Recruitment)

अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का  किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews