ECI Vacancy 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, चुनाव आयोग में निकली भर्ती

अगर आप भारतीय चुनाव आयोग का हिस्सा बनना चाहते हैं तो विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकली है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
ECI Vacancy 2026

अगर आप ग्रेजुएट हैं और कंप्यूटर पर काम करना अच्छी तरह से जानते हैं, तो चुनाव आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। भारतीय चुनाव आयोग कुछ योग्य युवाओं की तलाश कर रहा है जो डाटा एंट्री का काम कर सकते हैं। इसके लिए हाल ही में भर्ती निकाली गई है।

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट इंडिया लिमिटेड ने वैकेंसी का नोटिफिकेशन www.becil.com पर जारी किया है। जो युवा इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं वह ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चुनाव आयोग में भर्ती

चुनाव आयोग की ये भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो कंप्यूटर से जुड़े कामकाज में रुचि रखते हैं और किसी प्रतिष्ठित जगह पर नौकरी की तलाश कर रहे हैं। डाटा एंट्री के इन पदों पर अप्लाई कर वो चुनाव आयोग में करियर बनाने का मौका हासिल कर सकते हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर का अच्छा नॉलेज इस पोस्ट के लिए सबसे जरूरी है।
  • MS Excel पर जिन युवाओं की अच्छी पकड़ है उनके लिए ये नौकरी बेस्ट है।
  • इंग्लिश में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड भी मांगी गई है।
  • अधिकतम 35 वर्ष के आवेदक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यहां देखें जरूरी जानकारी

भारतीय चुनाव आयोग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 10 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। यह कॉन्ट्रैक्ट बेस भर्ती है जिसके उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। 35 वर्ष से ज्यादा की उम्र की लोग अप्लाई नहीं कर सकते हैं। भर्ती की चयन प्रक्रिया की बात करें तो आवेदन के बाद उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू असेसमेंट और स्किल टेस्ट के आधार पर रजिस्टर्ड ईमेल पर भर्ती से संबंधित सूचना दी जाएगी। चाइनीस उम्मीदवार को 24356 रुपए प्रतिमाह सैलेरी दी जाएगी।

कितनी है फीस

इस भर्ती के लिए एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी आवेदकों को कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। वहीं अन्य वर्ग के कैंडिडेट्स को 295 रुपए फीस डिमांड ड्राफ्ट के जरिए भरनी होगी।

कैसे करें आवेदन

  • डाटा एंट्री के इन पदों पर भर्ती ऑफलाइन तरीके से होगी।
  • इसके लिए नोटिफिकेशन से आवेदन पत्र के फॉर्मेट का प्रिंटआउट निकालना होगा।
  • इसमें अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर, परमानेंट एड्रेस, एजुकेशन, वर्क एक्सपीरियंस की डिटेल अच्छी तरह से भरनी होगी।
  • आवेदन पत्र के साथ अपना एजुकेशन सर्टिफिकेट, दसवीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और अगर उपलब्ध है तो एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी लगानी होगी।
  • इसके साथ एप्लीकेशन फीस की डिमांड ड्राफ्ट कॉपी जरूर लगाएं।
  • आवेदन ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेड लिमिटेड के पते C- 56/A- 17, sector 62 नोएडा 201307 पर भेजना होगा।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews