ECIL ने निकाली 125 पदों पर भर्ती, 5 जून तक भरें फॉर्म, युवाओं के शानदार अवसर, जानें पात्रता, सेलेक्शन प्रोसेस और वेतन 

ईसीआईएल ने 100 से पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। बीटेक और आईटीआई वालों के लिए यह बेहतरीन अवसर साबित हो सकते हैं। आइए पहले चयन प्रक्रिया, वेतन और पात्रता जानना जरूरी है। 
ECIL Recruitment 2025

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (ईसीआईएल) ने तकनीशियन और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। आधिकारिक वेबसाइट https://www.ecil.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। ईसीआईएल ने भर्ती अभियान से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। इसलिए सभी कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों संख्या कुल 125 है। टेक्नीशियन पदों के लिए 45 और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए 80 पद खाली हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। टेक्नीशियन ग्रेड-2 पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए फीस 1000 रुपये है।

चयन प्रक्रिया (ECIL Recruitment 2025)

टेक्निशियन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा। किसी प्रकार की पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। सीबीटी टेस्ट और ट्रेड टेस्ट/इंटरव्यू को मिलाकर 60% अंक लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा बेंगलुरु, चेन्न,  हैदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली और कोलकाता में आयोजित की जाएगी। इसकी अवधि 120 मिनट होगी और 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्नीशियन पद के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ दसवीं पास  उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय फुल टाइम डिग्री होना जरूरी है। दोनों पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 27 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

मिलेगा इतना वेतन 

टेक्नीशियन ग्रेड-2 पद पर नियुक्ति के बाद 20,480 रुपये मासिक वेतन 3% एनुअल इंक्रीमेंट के साथ मिलेगा। ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी को 40000 से लेकर 1,40,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा  महंगाई भत्ता, एचआरए, ग्रेच्युटी, मेडिकल बेनिफिट्स और पीएफ जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews