Government Jobs: ईसीआईएल में निकली 484 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें डीटेल

Government Jobs: ईसीआईएल में निकली 484 पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें डीटेल

Government Jobs: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL Recruitment 2023) ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसेस पदों के लिए भर्ती निकाली है। अलग-अलग क्षेत्रों को मिलाकर कुल 484 पद रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन 10 अक्टूबर, 2023 तक आवेदन कर पाएंगे।

वैंकेंसी की संख्या

ईएम के लिए 190, फिटर के लिए 80, इलेक्ट्रिशियन के लिए 80, आर&एसी के लिए 20, सीओपीए के लिए 40, वेल्डर के लिए 25, मैकेनिस्ट (G) के लिए 10, मैकेनिस्ट के लिए 15, पेंटर के लिए 4 और टर्नर के लिए 20 पद रिक्त हैं।

पात्रता

आईटीआई पास सर्टिफिकेट होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। वहीं जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notifcation ) जरूर देखें।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट aprrenticeship.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब www.ecil.co.in पर जाएं। होमपेज पर “Career” के सेक्शन में “करेंट जॉब ओपनिंग” पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी सही-सही दर्ज करके आवेदन पत्र भरें
  • दस्तावेजों को जमा करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews