
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (ECL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 11 सितंबर 2025 तक योग्य और इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए easterncoal.nic.in विजित करना होगा। इसके अलावा NATS पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करना होगा। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। इसमें एज लिमिट, वैकेंसी, एप्लीकेशन फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 1123 है। पीजीपीटी अप्रेंटिस के लिए लिए 280 और पीजीपीटी अप्रेंटिस के लिए 843 पद खाली हैं। माइनिंग इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग फिल्ड में अप्रेंटिस पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। बता दें कि ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी। इसके बाद अपने आप कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट हो जाएगा।
कौन भर सकता है फॉर्म?
संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होल्डर पीजीपीटी या पीडीपीटी अप्रेंटिस पदों पर आवेदन कर सकते हैं। क्वालीफाइंग परीक्षा यानि डिग्री या डिप्लोमा में कैंडिडेट का 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। इस पोर्टल के जरिए ही उम्मीदवारों को BoPT द्वारा वैलिड कॉल लेटर जारी किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन क्वालीफाइंग एग्जाम में प्राप्त अंक और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग द्वारा जारी कॉल लेटर के साथ जनरल मैनेजर (HRD) डिसरगढ़ पश्चिम बर्धमान के ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा। साथ में ऑरिजिनल जरूरी दस्तावेज और आवेदन पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म अच्छे से भरा होना चाहिए। दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग इंगेजमेंट लेटर जारी किया जाएगा। जनरल मैनेजर (एचआरडी) ईसीएल द्वारा अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा।
पीजीपीटी अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद ईसीएल द्वारा 4500 रूपये और भारत सरकार द्वारा 4500 यानी 9000 रूपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। पीडीपीटी अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 8000 रूपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

