10वीं पास और ITI क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का मौका, जल्दी करें आवेदन..

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में ऑर्डनेंस क्लोथिंग फैक्ट्री अवदी (OFC Recruitment) ने उम्मीदवारों के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं।  बता दें कि इससे कई युवाओं को अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा।  दसवीं पास, ITI और Non- ITI के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 180 है। ऑफिशियल वेबसाइट https://www.troopcomfortslimited.co.in/  पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ चेन्नई के एक कॉलेज में विरोध शुरू..

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2022 है। देश के किसी भी राज्य और शहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई उम्मीदवारों के लिए कुल 72 वैकेंसी है। Non – ITI के उम्मीदवारों के लिए 108 वैकेंसी है। उम्मीदवार का एक ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। साथ ही साथ अप्रेंटिस एक्ट 1962 और अप्रेंटिसशिप रूल्स 1992 के तहत ट्रेनिंग के समय को निर्धारित किया जाएगा। Non – ITI उम्मीदवारों को 1st year में ₹6000 प्रतिमाह सैलरी और 2nd ईयर के उम्मीदवारों को ₹6600 सैलरी मिलेगी। तो वहीं आईटीआई के उम्मीदवारों को ₹7700 stipend दिया जाएगा। उम्मीद्वारों को आवेदन के लिए ₹100 का भुगतान करना होगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:TA_OCFAV

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews