सरकारी नौकरी: EMRS ने निकाली 7 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरें फॉर्म

ईएमआरएस ने बंपर भर्ती निकाली है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग निर्धारित की गई है। एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
emrs recruitment 2025

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राईबल्स एफेयर्स ने रेजिडेंशियल स्कूलों के लिए टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली (EMRS Recruitment 2025) है। एमआरएस स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम 2025 के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जवाब कर सकते हैं। अब तक परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 7267 है। जिसमें से प्रिंसिपल के लिए 225, पीजीटी के लिए 1407, टीजीटी के लिए 3962, फीमेल स्टाफ नर्स के लिए 550, हॉस्टल वार्डन के लिए 635, अकाउंटेंट के लिए 61, जॉइंट सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट के लिए 228 और लैब अटेंडेंट के लिए 146 पद खाली है। प्रिंसिपल पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 2500 रुपये, पीजीटी/टीजीटी पद के लिए 2000 रुपये और नॉट टीचिंग स्टाफ के लिए रुपये1500 का भुगतान करना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, सब्जेक्ट नॉलेज एग्जामिनेशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरव्यू केवल प्रिंसिपल पदों के लिए आयोजित किया जाएग,  जो 40 अंक का होगा।  टीजीटी और पीजीटी परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसके अलावा 20 अंक का लैंग्वेज कॉम्पिटेंसी टेस्ट का आयोजन भी किया जाएगा। प्रिंसिपल पद के लिए भी परीक्षा दो घंटे की होगी। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। प्रिंसिपल पद के लिए 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होने के साथ-साथ बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है। पीजीटी पद के बीएड के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। टीजीटी पद पर 50% अंकों के साथ बीएड वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करना भी अनिवार्य है।

बीएससी ऑनर्स इन नर्सिंग वाले उम्मीदवार स्टाफ नर्स पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में 2.5 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 4 वर्ष इंटीग्रेटेड ग्रेजुएशन डिग्री या ग्रेजुएट  उम्मीदवार हॉस्टल वार्डन के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉमर्स में बैचलर्स डिग्री रखने वाले उम्मीदवार अकाउंटेंट पद के लिए फॉर्म भर सकते हैं। जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट  पद के लिए 12वीं पास और लैब अटेंडेंट पद के लिए 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews