कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने निकाली 56 पदों पर भर्ती, 9 दिसंबर तक करें आवेदन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, जानें पात्रता

epfo recruitment

EPFO Recruitment: कर्मचारी भविष्य निध संगठन ने ऑडिटर पदों पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की कुल संख्या 56 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 दिसंबर 2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में ऑफिशल नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। ऑडिटर पदों पर 37 पद और असिस्टेंट ऑडिटर ऑफिसर पर 19 पद रिक्त हैं।

पात्रता और आयु

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट प्रदान की जाएगी। ईपीएफओ/केंद्र सरकार/राज्य सरकार के ऑफिसर ही इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें 5 से 7 वर्षों का अनुभव भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। असिस्टेंट ऑडिटर को पे लेवल 7 के तहत 9300 रूपये से लेकर 34800 रूपये की सैलरी जीपी 4200 रूपये के साथ दी जाएगी। वहीं ऑडिटर को पे लेवल 6 के तहत 4200 रूपये जीपी साथ 9300 रूपये से लेकर 34800 रुपये तक की सैलरी प्रदान की जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।( Official Notification Link )

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं। “Recruitments” पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें। इसे सही से भरकर ” ईपीएफओ, हेड ऑफिस, श्री शाहिद इकबाल, रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर I (HRM– III) भविष्य निधि भवन, 14 बीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली 11 0066″ पर 45 दिनों के भीतर भेजें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews