EPFO ने निकाली 153 पदों पर भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

ईपीएफओ ने एलडीसी और जेएसए पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवारों का चयन एक सीबीटी परीक्षा के आधार पर होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
EPFO Recruitment 2026

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन लोअर डिवीजन क्लर्क या जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट पदों पर भर्ती (EPFO Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsreg.ibps.in/epfofeb26/ पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता चयन प्रक्रिया और एप्लीकेशन प्रोसेस की जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 153 है। वैकेंसी को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। आंध्र प्रदेश में 4, बिहार में एक, चेन्नई एंड पुडुचेरी में 27, चंडीगढ़ में 5, छत्तीसगढ़ में 1, दिल्ली में तीन, गुजरात में 19, हरियाणा में एक, हेड ऑफिस में 7, हिमाचल प्रदेश में एक, झारखंड में एक, कर्नाटक में 10, केरल में 8, मध्य प्रदेश में एक, महाराष्ट्र में 42, ओडिशा में एक, राजस्थान में 4, तेलंगाना में 4, उत्तर प्रदेश में एक, उत्तराखंड में एक और पश्चिम बंगाल में 12 पद खाली हैं।

उम्मीदवारों को भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का पीडीएफ फॉर्म में वेरिफिकेशन के लिए 4 अप्रैल 2026 तक संबंधित एसीसी हेडक्वार्टर या एसीसी (जोन)/ डायरेक्टर (पीडीयूएनएसएस)/एसीसी (एएसडी) को भेजना होगा। इसके बाद भर्ती के नियमों के हिसाब से इन आवेदनों की जांच की जाएगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए ग्रुप सी के कर्मचारी जिनका पे स्केल के लोअर डिवीजन क्लर्क के बराबर या कम है, वे आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप डी कर्मचारी जो सिमिटी डिपार्टमेंटल परीक्षा के रिजल्ट के आधार अपने-अपने कार्यालय में काम कर रहे हैं, उनके पास दसवीं पास या उसके बराबर की शैक्षणिक योग्यता है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।  जिन्होंने ग्रुप डी या ग्रुप सी आइसोलेटेड कैडर में 5 साल के रेगुलर सर्विस पूरी कर ली है, वे आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट पद के लिए मुख्यालय में ग्रुप सी कर्मचारी जिनके पास दसवीं पास या समकक्ष पास योग्यता है और उनका वेतन मैट्रिक्स 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रूपपीए के बीच है और उन्होंने न्यूनतम 3 साल की नियमित सेवाएं की हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता तय करने की कट-ऑफ तारीख 1 जनवरी 2025 है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन 2 मई 2026 को होने वाला है। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा। इसकी अवधि 120 मिनट होगी। अंग्रेजी, प्रशासन, अंकगणित और संख्यात्मक क्षमता और तर्क से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 100 होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews