ESIC Recruitment 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए निकली बंपर भर्तियां, ये है पूरी जानकारी

ESIC Recruitment 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए निकली बंपर भर्तियां, ये है पूरी जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ESIC भर्ती 2022) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 491 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि यह भर्ती ESIC PGIMSR और ESIC मेडिकल कॉलेजों के लिए की जाएगी।

इन विभागों में होगी भर्ती

491 पदों के लिए जिन विभागों में भर्ती होगी, वह इस प्रकार है – एनाटॉमी, एनेस्थिसियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, फिजियोलॉजी, मनोचिकित्सक, रेडियोलॉजी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन।

ये भी पढ़े … DGCA ने देश भर में उड़ान में देरी पर इंडिगो से मांगा स्पष्टीकरण

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास एमडी या एमएस या डीएनबी डिप्लोमा और अध्यापन में तीन साल का अनुभव होना आवश्यक है। डेंटिस्ट्री के लिए एमडीएस या अध्यापन में तीन साल का अनुभव होना जरुरी। नॉन मेडिकल उम्मीदवार के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और डॉक्टरेट की डिग्री होना जरूरी है।

इन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

ये भी पढ़े … बारिश के बावजूद बढ़ा एजबेस्टन का पारा, मैदान में भिड़े कोहली – बेयरस्टो, देखे वीडियो

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं उन्हें अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरकर इस पते पर भेजना होगा-

क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआई निगम, पंचदीप भवन, सेक्टर-16 (लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास), फरीदाबाद-121002, हरियाणा

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews