ESIC Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 30 अक्टूबर से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स

ESIC Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 30 अक्टूबर से पहले करें Apply, जानें डिटेल्स

ESIC Recruitment 2023 : कर्मचारी भविष्य निधि (ESIC) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ईएसआईसी ने ग्रुप सी के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2023 से शुरू हो गई है और इसकी लास्ट डेट 30 अक्टूबर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट https://esic.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है ऐसे में उम्मीदवार ऑफलाइन या फिर किसी अन्य माध्यम से आवेदन करने की गलती न करें।ये भर्तियां बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत कई रीजनों में की जाएगी।

ESIC Recruitment 2023

कुल पद– 1038

पदों का विवरण

  • बिहार में 64 पद, चंडीगढ़, पंजाब में 29 पद,
  • छत्तीसगढ़ में 23 पद, दिल्ली एनसीआर में 275 पद
  • गुजरात में 72 पद, हिमाचल प्रदेश में 6 पद, जम्मू और कश्मीर में 9 पद
  • झारखंड में 17 पद, कर्नाटक में 57 पद, केरल में 12 पद
  • मध्य प्रदेश में 13, महाराष्ट्र में 71, उत्तर पूर्व में 13 पद
  • ओडिशा में 28, राजस्थान में 125, तमिलनाडु में 56
  • तेलंगाना में 70, उत्तर प्रदेश में 44
  • उत्तराखंड में 9 और पश्चिम बंगाल में 42 पद।

आयु सीमा-उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।।

योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा किया हो, शैक्षणिक योग्यता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जानी नोटिफिकेशन देखें।

वेतनमान- इस पोस्ट के लिए सिलेक्शन होने पर 19 हजार से 91,000 रुपए तक महीना सैलरी मिलेगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरूः 1 अक्टूबर, 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर, 2023
  • सुधार विंडो बंद: 30 अक्टूबर, 2023
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर, 2023
  • आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि: 14 नवंबर 2023 तक

आवेदन शुल्क-

ईएसआईसी भर्ती 2023 के लिए जनरल और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क तो वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

चयन प्रक्रिया- इस पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी. जिसमें पास होने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कॉल लेटर भेजा जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://www.esic.gov.in/recruitments पर जाएं।
  • यहां Application link पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई अपनी जानकारी भरें।
  • इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • सबसे लास्ट में पेमेंट कर फॉर्म सबमिट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews