
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अलग-अलग विशेषज्ञता के लिए प्रोफेसर पदों पर भर्ती (ESIC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन पत्र उपलब्ध है। रिक्त पदों की संख्या 243 है। जिसमें से एससी के लिए 40, एसटी के लिए 18, ओबीसी के लिए 63, ईडब्ल्यूएस के लिए 25 और जनरल के लिए 97 पद रिजर्व किए गए हैं।
फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 500 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी उम्मीदवार, एक्स सर्विस में और ईएसआईसी के कर्मचारियों को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है। आवेदन से पहले कैंडिडेट्स को नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in या अधिसूचना से एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। जरूरी अटेस्टेड दस्तावेजों के साथ इसे सही पते पर भेजें। 15 सितंबर आवेदन करने की अंतिम तारीख है। दस्तावेजों की लिस्ट नोटिफिकेशन में दी गई है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या पीएचडी रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास सीनियर सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर/ डेमोंस्ट्रेटर/रजिस्ट्रार/असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर के रूप में 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। डेंटिस्ट्री के लिए एमडीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। नॉन मेडिकल कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री और एचडी होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एज लिमिट में छूट भी प्रदान की जाएगी।
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदकों को पहले शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू में जनरल/EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 अंक लाने होंगे। वहीं ओबीसी के लिए 45 और एससी/एसटी/PWDके लिए 40 न्यूनतम अंक है। इंटरव्यू कुल 100 अंक का होगा। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 67,700 रूपये से लेकर 2 लाख 87 हजार रूपये तक वेतन मिलेगा।

