ESIC में नौकरी का मौका, 118 पदों पर निकली भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

ईएसआईसी ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
ESIC Recruitment 2026

कर्मचारी चयन बीमा निगम ने प्रोफेसर पदों पर भर्ती (ESIC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसे आधिकारिक वेबसाइट https://esic.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करके नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर भेजना होगा।

अधिसूचना में पात्रता, वैकेंसी, वेतन, चयन प्रक्रिया और जानकारी उपलब्ध है। इसलिए इसे पढ़ने के बाद फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। रिक्त पदों की संख्या 118 है। वैकेंसी को अलग-अलग विशेषज्ञता और कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जनरल के लिए 35, ईडब्ल्यूएस के लिए 8, ओबीसी के लिए 37, एसटी के लिए 13 और एससी के लिए 25 पद रिजर्व किए गए हैं।

इतनी है फीस

उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस पेमेंट करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स बैंकर के चेक के जरिए भुगतान किया जा सकता है। एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित समय सीमा के भीतर “रीजनल ऑफिस, दिल्ली ईएसआई कॉरपोरेशन, DDA कॉम्प्लेक्स कम ऑफिस, 3वीं और 4वीं मंजिल, राजेन्द्र भवन, राजेन्द्र प्लेस, 110048” पर भेजना होगा। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों को अटैच करना भी अनिवार्य होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

उम्मीदवारों के पास मेडिकल की योग्यता (पहले या दूसरे शेड्यूल या आईएमसी एक्ट 1956 के तीसरी शेड्यूल के पार्ट 2) होनी चाहिए। इसके अलावा एमडी/एमएस या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। 3 से 4 वर्ष का टीचिंग अनुभव होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 50 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन योग्यता और अनुभव के आधार पर होगा। शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जनरल/EWS के न्यूनत्तम योग्यता अंक 100 में से 50 होगा। वहीं ओबीसी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 45 और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 40 होगा। नियुक्ति के बाद लेवल-13 के तहत 1,23,100 रूपये से लेकर 2,15,900 रुपये तक वेतन मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews